Description
इस माह के अंत तक कॉपर, मेग्नेसाइट, लाईमस्टोन, मेंगनीज और गारनेट केछह प्रधान खनिजों की नीलामी प्रक्रिया होगी शुरु-एसीएस डॉ. अग्रवालजयपुर, 18 जनवरी। माइंस, पेट्रोलियम एवं एनर्जी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि इस माह के अंत तक कॉपर, मेग्नेसाइट, लाईमस्टोन, मेंगनीज और गारनेट के छह प्रधान खनिजों की नीलामी की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय एक कॉपर व छह लाईम स्टोन प्रधान खनिजों की ई नीलामी की प्रकिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में खनन क्षेत्र में नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। एसीएस माइंस, पेट्रोलियम एवं एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से माइंस विभाग की वर्चुअल बैठक ले रहे थे। झुन्झुनू व नागौर के दो दो लाईम स्टोन ब्लॉकों का नीलामी नोटिस जारी किया जा चुका है और 24 जनवरी से 28 जनवरी के दौरान इस चारों ब्लाकों की भारत सरकार के ई पोर्टल पर नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह से एक कॉपर व दो लाईम स्टोन ब्लाको की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरु की जा चुकी है और आगामी 7 से 9 फरवरी के दौरान इन ब्लाकों की भी भारत सरकार के ई नीलामी पोर्टल पर नीलामी होगी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने समय समय पर आयोजित माइंस विभाग की समीक्षा बैठकों मेें खनिज खोज व खनन गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए जाते रहे है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री गहलोत खनन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों से भी समय समय पर रुबरु होते हुए फीडबेक लेते रहे हैं। उन्होंने बताया कि खान व गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया नियमित रुप से विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। एसीएस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि खनन क्षेत्र में यह वर्ष विशेष उपलब्धियों का रहेगा। उन्होंने बताया कि खनन गतिविधियों में और अधिक तेजी लाने के लिए केन्द्र सरकार की संबंधित संस्थाओं से भी समन्वय बनाया हुआ है जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। निदेशक खान एवं भूविज्ञान विभाग श्री केबी पण्ड्या ने बताया कि बंशीपहाड़पुर की पिछले दिनों नीलाम की गई खानों मेें इसी वित्तीय वर्ष मेंं खनन कार्य आरंभ कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्र में वैध खनन होने के साथ ही अवैध गतिविधियों पर रोक लग सकेगी। उन्होंने एक संभाग से दूसरे संभाग व एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र के अधिकारियों के बीच परस्पर संवाद व समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि इससे नवाचारों, अनुभवों को साझा करने के साथ ही तात्कालीक समस्याओं को भी आसानी से निवटाया जा सकता है। श्री पण्ड्या ने अधिकारियों को राजस्व संग्रहण की गति को बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि रेवेन्यू में छीजत या कमी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होेेने विभागीय जांच प्रकरणों को अभियान चलाकर एक माह में रिपोर्ट देने को कहा। अतिरिक्त निदेशक श्री एनके कोठ्यारी ने अधिकारियों को रात्रिकालीन गश्त जारी रखते हुए अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही जारी रखने के निेर्दश दिए। अतिरिक्त निदेशक श्री बीएस सोढ़ा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बजरी के लिए की जा रही कार्यवाही से अबगत कराया। बैठक में माइंस व भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.