प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 12 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 12 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर

Description

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 12 ग्राम पंचायतों में लगे शिविरजयपुर, 28 अक्टूबर । प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार को 12 ग्राम पंचायतोें में शिविर लगाए गए। जिसके अंतर्गत मोहनपुरा, टोडाभाटा, छांदेल कलॉ, मुण्डोता, धामस्या, तिगरिया, कालख , मेंदवास, रायकरणपुरा, भाबरू, नाथाबाला एवं बुचारा में शिविर लगाकर लंबित प्रकरणों का निपटारा किया गया। जिला कलक्टर श्री अंतर सिंह नेहरा ने कहा कि “प्रशासन गांवों के संग अभियान“ राज्य सरकार का महत्वकांक्षी अभियान है। जिसके अंतर्गत आमजन की लंबित समस्याओं का निस्तारण तो किया ही जा रहा हैं साथ ही मौके पर ही आए आवेदनों पर कार्यवाही करके आवेदकों को लाभान्वित  भी किया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.