15 फरवरी से टोल प्लाजा पर कैश से भुगतान खत्म होने जा रहा है. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय

15 फरवरी से टोल प्लाजा पर कैश से भुगतान खत्म होने जा रहा है. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय

आज से सफर से जुड़े नियमों में होने जा रहा है बदलाव, एक छोटी गलती पर पड़ेगा बड़ा जुर्माना

15 फरवरी से टोल प्लाजा पर कैश से भुगतान खत्म होने जा रहा है. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी है. वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया कि इन नियमों में अब कोई और राहत नहीं मिलेगी यानि अब अगर आपके पास किसी वजह से फास्टैग नहीं है या फिर फास्टैग काम नहीं कर रहा तो आपको 2 गुना जुर्माना चुकाना पड़ेगा.

नए नियम-
● मंत्रालय ने अपने ऑर्डर में लिखा है कि 15 और 16 फरवरी की मध्य रात्रि से टोल प्लाजा की सभी लाइन फास्टैग लेन में बदल दी जाएंगी.
● अगर कोई व्हीकल बिना फास्टैग के या फिर बिना ऐसे फास्टैग के साथ जो वैध नहीं हो, टोल से गुजरता है तो उसे अपनी कैटेगरी के लिए तय शुल्क की 2 गुना पेनल्टी देनी होगी.
● सरकार ने पहली जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया है, हालांकि लोगों की सुविधा के लिए टोल पर सीमित समय के लिए कैश भुगतान की सुविधा भी दी गई। जिसे अब 15 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा यानि 15 फरवरी के बाद से टोल के लिए कैश भुगतान संभव नहीं होगा.

प्लाजा पर वाहनों को धीमी गति से निकलना होगा, सिस्टम टैग को पढ़कर बैरियर को खोल देगा. अगर सिस्टम टैग नहीं पढ़ पाता है तो वहां मौजूद कर्मचारी टैग को स्कैन कर रास्ता क्लियर करेगा. हालांकि फास्टैग न होने या फिर काम न करने पर कर्मचारी आपसे दोगुना पैसा वसूल करेगा.

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.