बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित हाेंगे समारोह

बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित हाेंगे समारोह

Description

बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित हाेंगे समारोह जयपुर, 12 नवंबर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर समस्त संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टरों को जिला स्तर पर समारोह आयोजित किये जाने के आदेश दिये हैं। आदेशानुसार जिला स्तरीय समारोह में पंडित नेहरू की मूर्ति अथवा छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा जायेगा। प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष में जिला स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के परिपे्रक्ष्य में सामाजिक दूरी, मास्क, हैण्ड सैनिटाईजेशन सहित राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जायेगी। —–

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.