सेंट्रल विस्टा परियोजना : अगले साल गणतंत्र दिवस परेड नवीनीकृत राजपथ पर होगी…
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस परेड अगले साल नवीनीकृत राजपथ पर आयोजित की जाएगी क्योंकि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि नागरिकों को एक ऐसा अवसर मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा.
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राजपथ पुनर्विकास परियोजना में बड़े पैमाने पर पत्थर का काम, अंडरपास का निर्माण, भूमिगत सुविधाओं के ब्लॉक और बागवानी कार्य और पार्किंग के काम शामिल है.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.