राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मंगलवार से राजस्थान दौरे पर 

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मंगलवार से राजस्थान दौरे पर 

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मंगलवार से राजस्थान दौरे पर
जयपुर 27 सितम्बर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ0 भगवान लाल साहनी एवं सदस्य डॉ0 सुधा यादव तीन दिवस के दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। वे बुधवार को जयपुर आएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री ओम प्रकाश बुनकर ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 28 सितम्बर से राजस्थान प्रवास पर रहेंगे।
 उन्होंने बताया कि अध्यक्ष मंगलवार 28 सितम्बर को दोपहर 12 बजे अलवर पहुचेंगे। रात्रि विश्राम अलवर करने के उपरान्त वे अगले दिन बुधवार को जयपुर आएंगे एवं यहां राजकीय विश्राम गृृह, जयपुर में पिछड़ा वर्ग संगठनों के साथ मुलाकात करेंगे। इच्छुक संगठन इस दौरान सर्किट हाउस में उपस्थित होकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। यहां से वे सायं सांभर जाएंगे। गुरूवार को दोपहर पश्चात् सांभर से कोटपूतली होते हुए नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री बुनकर ने बताया कि दौरे में उनके साथ आयोग के सलाहकार श्री आनन्द कुमार और श्री राजेश कुमार भी साथ रहेंगे।

G News Portal G News Portal
76 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.