न्याय प्रशासन और रालसा की विकास यात्रा पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 11 नवम्बर से राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश करेंगे उद्घाटन

न्याय प्रशासन और रालसा की विकास यात्रा पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 11 नवम्बर से राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश करेंगे उद्घाटन

Description

न्याय प्रशासन और रालसा की विकास यात्रा पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 11 नवम्बर सेराजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश करेंगे उद्घाटनजयपुर, 10 नवम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) द्वारा 11 एवं 12 नवम्बर 2021 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं रालसा के मुख्य संरक्षक श्री अकील कुरैशी द्वारा किया जाएगा। रालसा के निदेशक ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ 11 नवम्बर, गुरूवार को म्यूजियम हॉल, राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ  में प्रातः 10 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में न्याय प्रशासन तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा केन्द्र तथा राज्य सरकार की नालसा एवं रालसा की नवीन योजनाओं की जानकारी भी पुस्तकों, ऑडियो-विडियो तथा ब्रोशर इत्यादि के माध्यम से दी जाएगी। प्रदर्शनी का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 तक रहेगा।  उन्होंने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक  देश भर में लीगल अवेयरनैस एण्ड आउटरीच कैम्पेन आयोजित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 8 नवम्बर से 14 नवम्बर तक विधिक सेवा सप्ताह भी मनाया जा रहा है, जिनके तहत विभिन्न विधिक सेवा कार्यकमों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में राज्य स्तर पर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, न्यायिक अधिकारीगण, विधि के विद्यार्थी, छात्र- छात्राएं, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स तथा आम जन शिरकत करेंगे। 

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.