मुख्यमंत्री ने दी सीएसआर के संबंध में जिला स्तरीय  समन्वय समिति के गठन को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने दी सीएसआर के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय समिति के गठन को मंजूरी

Description

मुख्यमंत्री ने दी सीएसआर के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय समिति के गठन को मंजूरीजयपुर, 24 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के संबंध में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति के गठन एवं इस समिति में गैर सरकारी सदस्य नामित किये जाने से संबंधित उद्योग विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।जिला स्तर पर सीएसआर गतिविधियों के संचालन, क्रियान्वयन, प्रबंधन, मार्गदर्शन एवं निगरानी के लिए मैकेनिज्म तैयार करने के उददेश्य से गठित इस समिति के अध्यक्ष जिला कलक्टर होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी, सीएमएचओ, जिला स्तरीय महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, जिले में पदस्थापित वन विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी, कृषि विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी, कलक्टर द्वारा नामित प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधि इसमें सदस्य होंगे। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक इसके सदस्य सचिव होंगे। समिति में सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है, ताकि जिला स्तर पर सीएसआर प्रावधानों के अनुरूप निधियों का उपयोग एवं कार्यों का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। यह समिति संबंधित जिले में विभिन्न औद्योगिक संघों से समन्वय स्थापित कर उनसे सुझाव प्राप्त करेगी। समिति में गैर-सरकारी सदस्य का पद रिक्त होने अथवा सदस्यता में वृद्धि के प्रस्ताव पर पुनः विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री की अनुमति लेकर गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन अथवा सदस्यता में वृद्धि की जा सकेगी।—–

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.