मुख्यमंत्री ने ज्ञापन का अनुमोदन किया बाढ़ के कारण हुए नुकसान के लिए भारत सरकार से  757 करोड़ रुपए की सहायता राशि की माँग

मुख्यमंत्री ने ज्ञापन का अनुमोदन किया बाढ़ के कारण हुए नुकसान के लिए भारत सरकार से 757 करोड़ रुपए की सहायता राशि की माँग

Description

मुख्यमंत्री ने ज्ञापन का अनुमोदन कियाबाढ़ के कारण हुए नुकसान के लिए भारत सरकार से 757 करोड़ रुपए की सहायता राशि की माँग जयपुर, 3 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021 में मानसून के दौरान अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण फसलों, जान-माल और मकानों आदि को हुए नुकसान के प्रभावितों को राहत देने के लिए भारत सरकार से 757 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि की माँग की है। श्री गहलोत ने इसके लिए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से भेजे जाने वाले ज्ञापन का अनुमोदन कर दिया है। प्रस्तावित ज्ञापन के अनुसार, मानसून सीजन वर्ष 2021 में अत्यधिक बारिश से उत्पन्न बाढ़ आदि आपदाओं के कारण प्रदेश के 7 जिलों के 3704 गाँवों में 12.11 लाख काश्तकार प्रभावित हुए हैं। इस आपदा में फसलों के खराबे के अतिरिक्त मानव क्षति, पशुधन की हानि के साथ-साथ मकानों और सार्वजनिक परिसम्पत्तियों को भी नुकसान हुआ है। प्रभावित जिलों से प्राप्त गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार से अतिरिक्त सहायता की माँग करते हुए ज्ञापन तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार, फसलों को हुए नुकसान के क्रम में सर्वाधिक लगभग 443 करोड़ रुपए की सहायता कृषि आदान अनुदान के लिए माँगी गई है। सड़कों, पुलों, भवनों आदि सार्वजनिक परिसंपत्तियों को हुए नुकसान के लिए लगभग 197 करोड़ रुपए, मकानों को हुई हानि के लिए लगभग 51 करोड़ रुपए, भूमि कटाव आदि के लिए 21 करोड़ रुपए और नहरों, सिंचाई तथा पेयजल परियोजनाओं की संरचनाओं की क्षति के लिए लगभग 35 करोड़ रुपए की माँग की गई है।—-

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.