Description
मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी-26 नवगठित नगर पालिकाओं के लिए 2525 नवीन पदों का होगा सृजनजयपुर, 30 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 26 नवगठित नगर पालिकाओं में विभिन्न स्तर के 2,525 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। श्री गहलोत की इस मंजूरी से इन नई नगर पालिकाओं में कार्यों का सुचारू संचालन होने के साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। प्रस्ताव के अनुसार, नवसृजित पदों में अधिशाषी अधिकारी चतुर्थ, सहायक राजस्व निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता सिविल, कनिष्ठ लेखाकार, स्वास्थ्य निरीक्षक, नक्शानवीस एवं सर्वेक्षक तथा वरिष्ठ सहायक के 26-26 पद, कनिष्ठ सहायक के 52, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 78, चौकीदार के 26, सफाई जमादार के 73 तथा सफाई कर्मचारी के 2114 पद शामिल हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, चौकीदार, सफाई जमादार एवं सफाई कर्मचारियों का कार्य आउटसोर्सिंग के आधार पर करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्वायत्त शासन विभाग ने वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा की पालना में गठित 17 नगर पालिकाओं, वर्ष 2013-14 में गठित 5 नगर पालिकाओं, वर्ष 2016-17 में गठित एक, वर्ष 2017-18 में गठित 3 नगर पालिकाओं के लिए इन नवीन पदों के सृजन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। —-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.