Description
मुख्यमंत्री ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दीजयपुर, 19 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर सभी प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है। श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि ईद-ए-मिलाद का यह मुबारक दिन हमें शांति, भाईचारा एवं अमन का माहौल कायम करने का पैगाम देता है। पैगम्बर मोहम्मद साहब ने अपना पूरा जीवन गरीब एवं वंचित लोगों की भलाई के लिए समर्पित किया। उनके जीवन से हमें हक की राह पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है।मुख्यमंत्री ने इस मुबारक मौके पर सभी मुस्लिम भाई-बहनों से अपील की कि वे पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें। —-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.