मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश बाड़मेर दुर्घटना में यात्रियों की जान बचाने तथा  बचाव कार्यों में मददगार व्यक्तियों को मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश बाड़मेर दुर्घटना में यात्रियों की जान बचाने तथा बचाव कार्यों में मददगार व्यक्तियों को मिलेगा सम्मान

Description

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देशबाड़मेर दुर्घटना में यात्रियों की जान बचाने तथा बचाव कार्यों में मददगार व्यक्तियों को मिलेगा सम्मानजयपुर, 11 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले के भांडियावास गांव में बस-ट्रेलर भिड़ंत तथा जलते हुए इन दोनों वाहनों से यात्रियों की जान बचाने तथा बचाव कार्याें में सहयोग करने वाले लोगों की भूमिका की सराहना की है। श्री गहलोत ने कहा कि इन मददगारों की वजह से इस भीषण दुर्घटना में जनहानि को कम किया जा सका।श्री गहलोत ने जलती हुई बस एवं ट्रेलर से पीड़ितों को बाहर निकालने में सहायता करने वाले इन सभी 10 व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 21-21 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में 12 मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपये तथा 37 घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान करने के पहले ही निर्देश दे दिए थे।—–

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.