मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया

Description

मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्ष का लोकार्पण कियाजयपुर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को शासन सचिवालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास, शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती ममता भूपेश, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री सुखराम विश्नोई, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, सचिवालय के कार्मिक तथा आगन्तुक उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने ग्रामीण एवं दूरदराज से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शासन सचिवालय मेें आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्ष बनाने की बजट में घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति में यह आधुनिक स्वागत कक्ष करीब 3 करोड़ 12 लाख की लागत से बनाया गया है।स्वागत कक्ष में भूतल पर आगन्तुकों के पास जारी करने के लिए काउन्टर, सुरक्षा अधिकारी कक्ष एवं प्रथम तल पर स्वागत कक्ष से संबंधित अधिकारियों के कार्यालय बनाए गए हैं। पूर्व में अस्थाई पास जारी करने के लिए 8 काउंटर थे। अब सामान्य आगन्तुकों के लिए 15 काउन्टर तथा दिव्यांगजनों के लिए अलग से 2 काउंटर बनाए गए हैं। पूरी तरह वातानुकूलित इस स्वागत कक्ष में 150 आगन्तुकों के बैठने की सुविधा है। साथ ही बेबी फीडिंग के लिए अलग से सुविधाजनक कक्ष बनाया गया है।स्वागत कक्ष में हैल्प डेस्क को पूरी तरह सूचना युक्त बनाया गया है। यहां राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रदर्शन के लिए डिस्प्ले यूनिट लगाई जाएंगी। —–

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.