मुख्यमंत्री एसएमएस अस्पताल में भर्ती गांधीवादी विचारक  डॉ. सुब्बाराव से मिले, उनकी कुशलक्षेम पूछी

मुख्यमंत्री एसएमएस अस्पताल में भर्ती गांधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव से मिले, उनकी कुशलक्षेम पूछी

Description

मुख्यमंत्री एसएमएस अस्पताल में भर्ती गांधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव से मिले, उनकी कुशलक्षेम पूछीजयपुर, 23 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को सवाई मानसिंह चिकित्सालय जाकर वहां भर्ती प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डॉ. एस एन सुब्बाराव से मुलाकात की एवं उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों से डॉ. सुब्बाराव के ईलाज के बारे में जानकारी ली। मरीजों के परिजनों ने की सरकार की योजनाओं की तारीफ  डॉ. सुब्बाराव से मिलने के बाद श्री गहलोत अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के परिजनों से भी मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में उनसे चर्चा की और फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री को मरीजों के परिजनों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं से आमजन को ईलाज में काफी मदद मिल रही है। लोगों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किए गए बेहतर प्रबंधन की भी तारीफ की। —-

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.