मुख्यमंत्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए

Description

मुख्यमंत्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए जयपुर, 14 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को राम निवास बाग स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री गहलोत प्रातः यहां पहुंचे और पंडित नेहरू के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया और आधुनिक भारत के निर्माण तथा देश में संसदीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में स्वर्गीय नेहरू के योगदान को याद किया। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक श्री महेश जोशी, शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, उप मुख्य सचेतक श्री महेन्द्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने भी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।—-

G News Portal G News Portal
42 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.