मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें-शिक्षा राज्य मंत्री-राजस्थान

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें-शिक्षा राज्य मंत्री-राजस्थान

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें-शिक्षा राज्य मंत्री
जयपुर, 7 अप्रेल। शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को सीकर जिले के लक्ष्णमगढ़ पंचायत समिति के सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2021-22 में 32338.55 लाख रुपये की राशि का सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में पानी की समस्या के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए अभी से पुख्ता इंतजाम किये जाएं । उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की लाभकारी योजना है, इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कर योजना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि बजट में काछवा स्कूल में खेल मैदान निर्माण के लिए 5 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है तथा लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 40 विद्यालय इस वर्ष क्रमोन्नत किए गए है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में विद्यालयों की दशा व दिशा सुधारने के लिए कक्षा-कक्षों का निर्माण, खेल मैदान निर्माण, आईसीटी लैब, चारदीवारी निर्माण, फर्नीचर सहित अन्य संसाधनों के लिए  विद्यालयों के लिए स्वीकृत करवाई जायेगी। श्री डोटासरा ने बताया कि डागरा में 300 मीटर सी.सी सड़क बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि रोरू बड़ी विद्यालय में कृषि संकाय सत्र 2021-22 से खोल दिया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 22 करोड़ रुपये कक्षा -कक्षों के लिए स्वीकृत हुए है। 30 करोड़ रूपये का प्रस्ताव नाबार्ड को भिजवाया गया है। विभाग में 96 लाख रुपये चार दीवारी, कक्षा-कक्षों के लिए स्वीकृत किए गये है।
बैठक में सदस्य श्री भागीरथ गोदारा ने जाजोद में नाली बनाने, सी.सी सड़क बनवाने, गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की। ढोलास में पानी भराव की समस्या का निराकरण करवाने, टीबा की ढ़ाणी में पानी भरने से सड़क क्षतिग्रस्त होने के बारे में बताया। ढोलास से शिवराना का बास में एएनएम का पद स्थापन कराने, ढोलास में उप स्वास्थ्य खोलने, बाटड़नाऊ में पीएचसी का निर्माण कार्य शुरू करवाने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में पंजीकरण करने के लिए शिविर आयोजित करवाने, नरोदड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य खोलने की मांग रखी।  बैठक में स्थानीय  जनप्रतिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे
——

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.