मुख्यमंत्री की दीपावली पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री की दीपावली पर शुभकामनाएं

Description

मुख्यमंत्री की दीपावली पर शुभकामनाएं जयपुर, 03 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। श्री गहलोत ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। दीपोत्सव का यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे इस पुनीत अवसर पर सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ दीन-दुखी लोगों के जीवन में उजाला भरने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से यह अपील भी की है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं।—-

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.