गुरूनानक जयंती पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

गुरूनानक जयंती पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

Description

गुरूनानक जयंती पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएंजयपुर, 18 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरूनानक जयंती  (19 नवंबर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री गहलोत ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने अंधविश्वासों एवं सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए दीन-दुखियों की सेवा का महान संदेश दिया। उनके उपदेशों में सभी के प्रति समान भाव रखने और मानव मात्र के कल्याण की कामना की गई है। उनकी शिक्षाएं वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक एवं प्रेरणादायी हैं।मुख्यमंत्री ने आह्ववान किया कि हमें इस पावन अवसर पर गुरूनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर जनकल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए।——

G News Portal G News Portal
51 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.