मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से मिला  कोविड पीड़ित परिवारों को बड़ा संबल

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से मिला कोविड पीड़ित परिवारों को बड़ा संबल

Description

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से मिला कोविड पीड़ित परिवारों को बड़ा संबलजयपुर, 13 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संवेदनशील एवं मानवीय निर्णयों से प्रदेश में कोविड महामारी से पीड़ित परिवारों को नया जीवन मिल रहा है। कोविड से अपनों की जान गवाने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री की पहल पर सहृदयता पूर्वक संबल प्रदान किया जा रहा है। ऎसे परिवारों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना, कोरोना वारियर्स सहायता योजना एवं एसडीआरएफ मद से अनुग्रह सहायता जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं राज्य में लागू की गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से हजारों परिवारों को राहत मिली है।14,817 बच्चों एवं विधवाओं को 103 करोड़ की सहायताप्रदेश में 25 जून, 2021 से प्रारम्भ हुई मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में अब तक 103 करोड़ रूपए से अधिक व्यय कर 14 हजार 817 बच्चों एवं विधवा महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 182 अनाथ बच्चों को 1 करोड़ 91 लाख रूपए से अधिक, 5 हजार 640 विधवा महिलाओं के बच्चों को करीब 2 करोड़ 95 लाख एवं 8 हजार 995 विधवा महिलाओं को करीब 99 करोड़ रूपए की सहायता प्रदान की गई है।योजना में अनाथ बच्चों को तात्कालिक सहायता के रूप में एकमुश्त 1 लाख रूपए एवं 18 वर्ष की आयु तक 2500 रूपए प्रतिमाह तथा 2000 रूपए वार्षिक सहायता देय है। साथ ही, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 5 लाख रूपए की सहायता राशि देय है। इसी प्रकार शैक्षणिक सहायता के अन्तर्गत कक्षा 12 तक निःशुल्क शिक्षा, राजकीय आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों में प्राथमिकता से प्रवेश, कॉलेज में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ और मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में बेरोजगारी भत्ते का लाभ भी प्राथमिकता से देय है। विधवा महिला को 1 लाख रूपए की तात्कालिक सहायता के साथ ही 1500 रूपए प्रतिमाह पेंशन और विधवा के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक 1000 रूपए प्रतिमाह एवं 2000 रूपए वार्षिक देय हैं।18 कोरोना वारियर्स को 50-50 लाख की सहायताकोविड की पहली लहर के दौरान ही मुख्यमंत्री ने कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे संविदा तथा मानदेय कर्मचारी के संक्रमित होने एवं इलाज के दौरान मृत्यु होने पर उनके परिवारों को 50 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने के लिए कोरोना वारियर्स सहायता योजना लागू की थी। इस योजना के तहत अब तक 9 करोड़ रूपए व्यय कर 18 व्यक्तियों को 50-50 लाख रूपए की सहायता उपलब्ध कराई गई है।8633 परिवारों को 50-50 हजार की अनुग्रह राशिइसी प्रकार कोविड महामारी के कारण मृत्यु होने पर मृतकों के परिवारों को एसडीआरएफ मद से 50 हजार रूपए की अनुग्रह सहायता दिए जाने का संवेदनशील निर्णय राज्य सरकार ने किया है। निर्णय के अनुरूप अब तक 8 हजार 633 मृतकों के आश्रित परिवारों को 50 हजार रूपए प्रति परिवार के अनुसार 43 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोविड महामारी से पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिए हैं। आवश्यकता होने पर विभिन्न नियमों में शिथिलता देकर पीड़ित परिवारों को लाभान्वित किया गया है। साथ ही, मुख्यमंत्री स्वयं इन प्रकरणों की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं, ताकि एक भी पीड़ित परिवार सहायता से वंचित नहीं रहे। —-

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.