जयपुर, 7 सितम्बर। ’’स्वच्छ पवन-नील गगन’’ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (7 सितम्बर) के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल एवं सेन्टर फॉर साइंस एण्ड एनवायरमेंट, दिल्ली द्वारा मंगलवार को राज्य के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अलवर एवं उदयपुर जिलों में ऑनलाईन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
स्वच्छ हवा के प्रयासों को सामूहिक रूप से उल्लेखित करने के लिए वेबिनार ने एक श्रृंखला के रूप में कार्य किया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, उत्पादकता, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए स्वच्छ हवा के महत्व के बारे में व्यक्तियों, समुदायों, कॉर्पोरेट्स और सरकार के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया गया।
वेबिनार में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती वीनू गुप्ता, मण्डल के सदस्य सचिव श्री आनंद मोहन, डॉ विजय सिंघल, मुख्य पर्यावरण अभियंता, आरएसपीसीबी, श्रीमती अनुमिता रॉय चौधरी, कार्यकारी निदेशक, सीएसई, श्री अतिन विश्वास एवं श्री पार्थ कुमार, सीएसई, ने अपने क्षेत्र के मुद्दों को साझा किया। कार्यशाला ने शहरी स्थानीय निकायों, उद्योग संघ, शिक्षाविदों और बड़ी संख्या में विद्यालयों, नागरिक समाज समूहों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ-साथ विविध समूहों को भी एक मंच पर साझा किया गया। आयोजन में राजस्थान के लगभग 287 स्कूलों को आमंत्रित किया गया था।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.