कोचीन पोर्ट ट्रस्ट में सभी विभागों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़ा 2021 का शुभारंभ किया गया। श्रमदान सफाई गतिविधियां भी बंदरगाह क्षेत्रों में शुरू कर दी गई हैं। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में पत्तन क्षेत्र के भीतर कार्यस्थलों, कार्यालय परिसरों, शिल्प कार्यों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करना शामिल है।
इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। केन्द्रीय विद्यालय पोर्ट ट्रस्ट के छात्रों के लिए लघु फिल्म प्रतियोगिता और पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिता, कार्यालयों में पहुंचने हेतु ‘दिव्यांगजनों’ की सुगमता तथा कई अन्य जागरूकता कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है। कोविड-19 महामारी का प्रसार रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए सुरक्षित दूरी तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए सभी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
***
एमजी/एएम/एनके/सीएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.