मुंबई पोर्ट ट्रस्ट 16 से 30 सितंबर 2021 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। सभी विभागों एवं संभागों में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। इंट्रानेट पर डिजिटल बैनर प्रदर्शित किए गए हैं, साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता का संदेश फैलाने वाले वास्तविक बैनर भी लगाए गए हैं।
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव जलोटा ने बोर्ड कक्ष में विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता गतिविधियों की शुरुआत की। संबंधित विभागों एवं मंडलों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी शपथ दिलाई गई।
***
एमजी/एएम/एनके/सीएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.