रेलवे वर्कशॉप में निकला कोबरा
कोटा। न्यूज़. रेलवे वर्कशॉप में शुक्रवार को एक ब्लैक कोबरा सांप निकल आया। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने कोबरा को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि यह करीब 4 फीट लंबा यह कोबरा ऑफिस में लगी सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग की डीपी में घुस गया था। कर्मचारी द्वारा किसी काम से डीपी खोलने पर इस कोबरा का पता चला। गनीमत रही कि कोबरा ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।