Description
दुबई एक्सपो में भाग लेने के लिए दुबई पहुँचे राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त जयपुर, 10 नवंबर। दुबई एक्सपो में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोड शो के कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन की ओर से भाग लेने के लिए फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव बुधवार को दुबई पहुंचे । दुबई एयरपोर्ट पर प्रवासी राजस्थानियों ने श्री धीरज का भव्य स्वागत किया।राजस्थान बिजनेस प्रोफेशनल ग्रुप दुबई, मारवाड़ी युवा मंच दुबई, डॉक्टर्स आफ राजस्थान (डोरी) दुबई, ब्लिस कम्युनिटी दुबई के प्रतिनिधियों ने भी श्री धीरज श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया तथा आगामी एक्स्पो में देश विदेश के निदेशकों को राजस्थान में निवेश और पर्यटन के लिए आमंत्रित करने के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराई।—-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.