फाइनल मुकाबले में मात्र एक अंक से हारने पर की आत्महत्या

फाइनल मुकाबले में मात्र एक अंक से हारने पर की आत्महत्या

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मात्र एक अंक से हारने बाली महिला पहलवान रितिका फोगाट द्वारा आत्महत्या कर लेने से कुश्ती जगत में छा गया है मातम बताया गया है कि दंगल गर्ल गीता व बबीता फौगाट की ममेरी बहन रितिका फोगाट द्वारा महिला पहलवान कुश्ती के फाइनल मुकाबला हारने के बाद सोमवार अपने फूफा महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका कई वर्षों से महाबीर पहलवान के घर पर ही कुश्ती की प्रैक्टिस कर रही थी रितिका राजस्थान के झंझनू जिले के गांव जैतपुर की निवासी थी। अपने फूफा (द्रोणाचार्य अवार्डी) महाबीर पहलवान के गांव बलाली स्थित कुश्ती एकेडमी में करती थी प्रैक्टिस।

G News Portal G News Portal
13 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.