आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75वें वर्ष और उसके लोगों, संस्कृति व उपलब्धियों के सुनहरे इतिहास को मनाने और उसकी स्मृति में शुरू की गई भारत सरकार की एक पहल है। इस महोत्सव के तहत, भारत कल यानी 26 नवंबर को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में भरपूर उत्साह और उल्लास के साथ संविधान दिवस मना रहा है।
राष्ट्रपति संसद के सेंट्रल हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाले संविधान दिवस समारोहों का नेतृत्व करेंगे।
इस अवसर पर उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम का संसद टीवी/डीडी और ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
राष्ट्रपति के भाषण के बाद, उनके साथ संविधान की प्रस्तावना को लाइव पढ़ने के लिए पूरे देश को आमंत्रित किया गया है। वह ‘संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज’ (mpa.gov.in/constitution-day) का भी शुभारम्भ करेंगे। 23 भाषाओं (22 आधिकारिक और एक अंग्रेजी) में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने से संबंधित पोर्टल आज आधी रात से लाइव हो जाएगा। mpa.gov.in/constitution-day से प्रमाण पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
*********
एमजी/एएम/एमपी/डीवी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.