प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 50 नए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखने के बाद एकलव्य विद्यालयों के निर्माण में तेजी आई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 50 नए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखने के बाद एकलव्य विद्यालयों के निर्माण में तेजी आई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के तहत 15 नवंबर 2021 को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर भोपाल से वर्चुअल तरीके से 50 स्कूलों की नींव रखने के बाद एकलव्य विद्यालयों के निर्माण कार्य में बड़ी तेजी आई है। ये स्कूल 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 26 जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं।

श्री नरेन्द्र मोदी ने इन स्कूलों की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे भारत में 740 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 50% से अधिक एसटी आबादी और कम से कम 20,000 आदिवासी लोगों वाले प्रत्येक ब्लॉक में ऐसे स्कूल होंगे। इन 50 स्कूलों में से 20 स्कूल झारखंड में, 15 ओडिशा में, 4-4 आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 3 महाराष्ट्र में, 2 मध्य प्रदेश में और 1-1 त्रिपुरा और दादरा एवं नागर हवेली में स्थित हैं। ये स्कूल देश के पहाड़ी और वन क्षेत्रों में स्थित हैं और देश के सुदूर इलाकों में रहने वाले आदिवासियों के बच्चों को इससे लाभ मिलेगा।

 

प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास समारोह में प्रमुख स्थानों पर गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति देखी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह धूमधाम से मनाया गया। जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा झारखंड से इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए, जहां 20 स्कूलों का उद्घाटन किया गया। छत्तीसगढ़ में जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरुता ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बटौली ब्लॉक में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय(ईएमआरएस) साइट से इस समारोह में शामिल हुईं।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

 

***

एमजी/एएम/एके/सीएस

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.