उपभोक्ता जागृति पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में  29 नवम्बर तक ले सकते हैं भाग

उपभोक्ता जागृति पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में 29 नवम्बर तक ले सकते हैं भाग

Description

उपभोक्ता जागृति पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में 29 नवम्बर तक ले सकते हैं भाग जयपुर, 23 नवंबर। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उपभोक्ता अधिकारों के कानून की जानकारी देने के लिए उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 नवम्बर, 2021 कर दी गई है।  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि उपभोक्ता जागृति, उपभोक्ता अधिकारों के कानून और सही मापतौल, सही जानकारी विषय पर सभी आयु वर्ग के लिए पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के उत्साह व भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है।  श्री जैन ने बताया कि पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता को 11 हजार रुपये, द्वितीय विजेता को  5100 रुपये तृतीय विजेताओं को  2100 रुपये व 10 सांत्वना पुरस्कारों में प्रत्येक विजेता को है 1100 रुपये की राशि दी जाएगी। शासन सचिव ने बताया कि ऑनलाईन आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए व्हाट्स एप नम्बर 6367407098, ई-मेल आई.डी. competition.consumeraffairs.raj@gmail.com या गूगल फार्म लिंक उपयोग में लिया जा सकता है। प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म राजकंज्यूमर पर पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध है। —–

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.