उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर(गृह विभाग) पुलिस प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर(गृह विभाग) पुलिस प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर(गृह विभाग) पुलिस
प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
जयपुर, 09 सितम्बर। राजस्थान लोेक सेवा आयोग द्वारा 13 से 15 सितम्बर तक दो-दो सत्रों में तीन चरणों में आयोजित कराई जा रही उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर(गृह विभाग) पुलिस प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के लिए। जिला कलक्टे्रट जयपुर के कक्ष संख्या 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं अपराह्न 3 से सायं 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। नियंत्रण कक्ष 11 एवं 12 सितम्बर को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक एवं 13 सितम्बर से 15 सितम्बर तक प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्त उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से सम्बन्धित समस्त कार्य पूण होने तक कार्य करेगा। जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 है।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.