महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार में दिखे कोरोना लक्षण, 2 ड्राइवर सहित 4 पॉजिटिव
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है. जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार में कोरोना के लक्षण देखे गए हैं. वहीं उनके 2 ड्राइवर समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. शरद पवार ने खुद इसकी जानकारी दी है.
बता दें कि बारामती में पवार परिवार को दिपावली के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अजित पवार मौजूद नहीं थे. इस बारे में पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा कि अजित पवार को कोरोना के सिम्टम्स दिखे हैं इसलिए उनकी जांच की गई है. हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है. वहीं उनके स्टाफ में 2 कर्मचारी और 2 ड्राइवर को कोरोना का संक्रमण हुआ है.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.