भारत में कोविड-19 टीकाकरण के कवरेज ने कल 49 करोड़ की मंजिल पार कर ली। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 57,64,712 सत्रों के जरिये टीके की कुल 49,53,27,595 खुराकें लगाई गईं।
ब्योरा इस प्रकार हैः-
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,24,101
दूसरी खुराक
79,35,738
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,80,22,988
दूसरी खुराक
1,15,97,454
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
16,97,29,527
दूसरी खुराक
1,08,07,866
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
10,99,20,377
दूसरी खुराक
4,15,01,902
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
7,76,34,057
दूसरी खुराक
3,78,53,585
योग
49,53,27,595
सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।
महामारी की शुरूआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,10,15,844 लोग कोविड-19 से पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 41,096 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.36 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 44,643 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
लगातार 40 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,14,159 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 1.30 प्रतिशत रह गया है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 16,40,287 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 47.65 करोड़ से अधिक (47,65,33,650) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर 2.41 प्रतिशत है। आज दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.72 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजीटिविटी दर लगातार 60 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।
*************
एमजी/एएम/एकेपी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.