भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 67 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 67 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार

एक अहम उपलब्धि में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 67 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार पहुंच गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 74,84,333 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 67.09 करोड़ (67,09,59,968) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 70,34,846 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक                            

1,03,59,980

दूसरी खुराक

84,31,889

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,27,552

दूसरी खुराक

1,33,92,967

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

26,38,65,685

दूसरी खुराक

3,10,32,810

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

13,43,94,957

दूसरी खुराक

5,65,34,391

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,85,83,164

दूसरी खुराक

4,60,36,573

कुल

 

67,09,59,968

 

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 34,791 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,20,63,616 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

 

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 65 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 45,352 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,99,778 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.22 प्रतिशत हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 16,66,334 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.65 करोड़ से अधिक (52,65,35,068) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.66 प्रतिशत है और यह पिछले 70 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.72 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 88 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

*******

एमजी/एएम/एजे

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.