निःशक्तजनों को बैसाखी, ट्राईसाइकिल और कृत्रिम अंगो का किया वितरण

निःशक्तजनों को बैसाखी, ट्राईसाइकिल और कृत्रिम अंगो का किया वितरण

Description

निःशक्तजनों को बैसाखी, ट्राईसाइकिल और कृत्रिम अंगो का किया वितरणजयपुर, 12 जनवरी। राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (आर.के.सी.एल.) द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के माध्यम से बुधवार को निःशक्तजनों की सहायतार्थ बैसाखी, ट्राईसाइकिल और कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया।  आर.के.सी.एल. के प्रबंध निदेशक श्री रवीन्द्र शुक्ला ने बताया कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रमुख सचिव श्री आलोक गुप्ता के निर्देश पर सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि निःशक्तजन हमारे समाज का ही अंग हैं, उनके कल्याण एवं उन्हे आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी भी हमारी है। श्री शुल्का ने कहा कि जरूरतमंद निःशक्तजनों को इन उपकरणों द्वारा अपनी क्षमताओं में वृद्धि करने में सहायता मिल सकेगी। कार्यक्रम में राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री दिनेश खण्डेलवाल ने सी.एस.आर. के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राज्य स्तर पर निःशक्तजनों के लिए चल रहे कार्य का संचालन तथा मॉनिटरिंग कर रही कंपनी सचिव श्रीमती मधु राठी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर 60 निःशक्तजनों को आर्टीफिशियल लिम्बस, 15 को बैसाखी, 10 को व्हीलचेयर और 15 निःशक्तजनों को ट्राईसाईकिल प्रदान की गई।—-

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.