शिक्षक सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित शिक्षा राज्यमंत्री हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

शिक्षक सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित शिक्षा राज्यमंत्री हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

Description

शिक्षक सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितशिक्षा राज्यमंत्री हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिलजयपुर, 15 नवम्बर। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को वर्ष 2021 का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों द्वारा संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। सर्वप्रथम ’’पधारो म्हारे देश’’ गीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया गया और उसके बाद बंगाली सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को बंगाली संस्कृति के मोहपाश में बांध लिया। कार्यक्रम में राजस्थान के रणबांकुरों की शान में वीर रस से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी गई, वहीं घूमर , गरबा एवं भांगडा नृत्य ने संस्कृतियों के समागम का रंग बिखेरा। इसके साथ ही ज्वलंत एवं समसामयिक विषय के रूप में राज्य सरकार की पालनहार योजना तथा प्रशासन गॉवों और शहरों के संग अभियान की जानकारी देने और जनता को इस सम्बंध में जागरूक करने के उद्देश्य से एक नाटिका का भी प्रदर्शन किया गया।                    मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पवन कुमार गोयल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मन्त्री श्री भंवर सिंह भाटी भी मौजूद रहे । कार्यक्रम के अन्त में माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री कानाराम ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, शिक्षक कलाकारों और दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.