मुख्य बातें:
– इस प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर संस्कृति राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं सुश्री मीनाक्षी लेखी मौजूद रहेंगी।
– यह प्रदर्शनी 9 अगस्त से लेकर 8 नवंबर 2021 तक आम जनता के लिए सुबह 10.00 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक खुली रहेगी
आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के रूप में राष्ट्रीय अभिलेखागार कल ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79वीं वर्षगांठ पर उससे जुड़ी एक प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी 8 अगस्त 2021 को सुबह 11:30 बजे संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री सुश्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में करेंगे।
यह प्रदर्शनी सार्वजनिक अभिलेखों, निजी पत्रों, मानचित्रों, तस्वीरों तथा अन्य संबद्ध सामग्रियों के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के महत्व को चित्रित करने का एक प्रयास है।
यह प्रदर्शनी 9 अगस्त से लेकर 8 नवंबर 2021 तक आम जनता के लिए सुबह 10.00 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक खुली रहेगी।
***
एमजी / एएम / आर/वाईबी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.