संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव मोबाइल ऐप शुरू किया

संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव मोबाइल ऐप शुरू किया

केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आज आजादी का अमृत महोत्सव मोबाइल ऐप लॉन्च किया, जिससे भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों से संबंधित सभी सूचनाएं एक ही जगह उपलब्ध हो सकें। एंड्रॉयड और आईओएस में उपलब्ध इस ऐप में एकेएएम के तहत होने वाली सभी गतिविधियों और घटनाओं का विवरण उपलब्ध है। बिना किसी आयु प्रतिबंध के इस ऐप को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

 

डाउनलोड करने का लिंक

https://play.google.com/store/apps/azadikaamritmahotsav

https://apps.apple.com/in/app/azadi-ka-amrit-mahotsav

 

संस्कृति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री रोहित सिंह ने एक प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने ऐप के विवरण पर प्रकाश डाला।

 

‘नया क्या है’ और ‘साप्ताहिक हाइलाइट्स’ जैसे सेक्शन यूजर्स को भारत और दुनियाभर में चल रहे सभी अमृत महोत्सव समारोहों और कार्यक्रम के विवरण से जोड़े रखते हैं।

होम पेज उपयोगकर्ताओं को ऐप के भीतर की दिलचस्प और व्यापक सामग्री की एक संक्षिप्त जानकारी हासिल करने में सक्षम बनाता है। इनमें डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपोजिटरी और अनसंग हीरोज जैसे सेक्शन के लिंक शामिल हैं जो हिस्ट्री कॉर्नर नामक अहम सेक्शन का हिस्सा हैं।

‘चिल्ड्रन्स कॉर्नर’ अमृत महोत्सव से संबंधित गतिविधियों में युवा भारत की भागीदारी का जश्न मनाता है। घटनाएं और गतिविधियां, सेक्शन में विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव समारोहों का विवरण मिलता है और इसमें चल रहे कार्यक्रमों के डेटाबेस से आसान और सीधी पहुंच के लिए ‘सर्च’ सुविधा भी है।

 

श्री रोहित सिंह ने अपनी प्रस्तुति में उन तीन प्रतियोगिताओं का भी जिक्र किया, जिनकी घोषणा प्रधानमंत्री ने 24 अक्टूबर 2021 को अपने मन की बात संबोधन में की थी। इसमें ‘देशभक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता’ में देशभक्ति गीत लिखकर नए भारत की देशभक्ति का जश्न मनाना, ‘लोरी लेखन प्रतियोगिता’ के माध्यम से हमारी कालातीत परंपराओं से जुड़ना और ‘रंगोली बनाने की प्रतियोगिता’ में भाग लेकर जीवन के रंगों का जश्न मनाना शामिल है। अमृत महोत्सव की गतिविधियों में अधिकतम ‘जनभागीदारी’ के लिए लेखन प्रतियोगिताएं मातृभाषा और अन्य भाषाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करती हैं, जबकि रंगोली बनाने की प्रतियोगिता रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रोत्साहित करती हैं।

 

प्रतियोगिताओं के बारे में अधिक जानकारी यहां उपलब्ध है

https://amritmahotsav.nic.in/competitions.htm

आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक अहम पहल है, जिसके तहत प्रगतिशील भारत के 75 साल और देश के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए जश्न मनाया जा रहा है। यह महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बल्कि उनमें आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित भारत 2.0 को सक्रिय करने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने की शक्ति और क्षमता भी है।

 

एमजी/एएम/एएस

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.