चमोली में रेस्क्यू के बीच मिलता ही जा रहा शव, ग्लेशियर हादसे में अब तक 43 लोगों की मौत

चमोली में रेस्क्यू के बीच मिलता ही जा रहा शव, ग्लेशियर हादसे में अब तक 43 लोगों की मौत

चमोली में रेस्क्यू के बीच मिलता ही जा रहा शव, ग्लेशियर हादसे में अब तक 43 लोगों की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में 7 फरवरी को ग्लेशियर टूटने से आए सैलाब में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. इस घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आज रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तपोवन सुरंग में 5 और शव बरामद हुए, जिसके बाद इस त्रासदी में मरने वाले लोगों की संख्या 43 हो गई है. 

इससे पहले कल चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया था कि एनटीपीसी टनल में खुदाई का काम 136 मीटर तक हो गया है. शुक्रवार को 1 शव बरामद किया गया था. लापता 204 लोगों में से 38 लोगों के शव बरामद किए थे जबकि 2 लोगों को जिंदा बचाया गया है. राहत कार्य अब भी जारी है.

5 शव बरामद होने के बाद अब यह आंकड़ा 43  हो गया है. टनल से मलबा और कीचड़ हटाए जाने का काम अब भी जारी है. कुछ लोगों के अब भी टनल में फंसे होने की आशंका है. उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कई गांवों से संपर्क टूटने के बाद आईटीबीपी ने वहां राहत कैंप लगाए हैं और लोगों को जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं.

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.