पशुपालन विभाग की डीपीसी में 120 अधिकारियों की पदोन्नति पर निर्णय

पशुपालन विभाग की डीपीसी में 120 अधिकारियों की पदोन्नति पर निर्णय

Description

पशुपालन विभाग की डीपीसी में 120 अधिकारियों की पदोन्नति पर निर्णयजयपुर, 25 अक्टूबर। पशुपालन विभाग की सोमवार को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में विभिन्न संवगोर्ं में 120 अधिकारियों की पदोन्नति पर निर्णय लिया गया।विभाग की शासन सचिव डॉ. आरूषी मलिक ने बताया कि विभाग में विभिन्न अधिकारी पद के संवगोर्ं की वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक की पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विभाग के सामान्य एवं विशिष्ट शाखा के उप निदेशक, संयुक्त निदेशक तथा अतिरिक्त निदेशक स्तर के संवगोर्ं में 120 अधिकारियों की पदोन्नति पर निर्णय लिया गया। डॉ. मलिक ने बताया कि विभाग में इन पदों की पदोन्नति लंबित होने से लंबे समय से यह पद रिक्त चल रहे थे। पदोन्नति के उपरांत विभागीय अधिकारियों के महत्वपूर्ण रिक्त पदों को भरा जा सकेगा जिससे विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं को गति मिल सकेगी तथा पशुपालकों को ज्यादा बेहतर ढंग से लाभान्वित किया जा सकेगा।—–

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.