Description
सचिवालय में मनाई धन्वंतरी जयन्तीजयपुर,2 नवम्बर। शासन सचिवालय स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में धन्वन्तरि जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर आरोग्य के प्रदाता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सचिवालय औषधालय के प्रभारी डॉ. निरंजन पारीक ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर ऋतुजन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी । इस अवसर पर शासन सचिवालय सेवारत अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री मेघराज पंवार सहित डॉ. संजीव सोलंकी , डॉ. शिवराज शर्मा, डॉ. विष्णुदत (होम्यो), डॉ. रमाकान्त (यूनानी), वैध श्री राजेश शर्मा तथा शासन सचिवालयकर्मी एवं चिकित्सालयकर्मी उपस्थित थे। &&&&&
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.