कम कीमत में दोगुना इंटरनेट का फायदा, एयरटेल दे रहा है फ्री डाटा कूपन
अगर आप दिनभर अपने मोबाइल फोन में इंटरनेट का खूब इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर है. Bharti Airtel अपने ग्राहकों को कई रिचार्ज प्लान्स के साथ फ्री डाटा कूपन (Free Data Coupons) दे रही है. इन प्लान्स की एक अच्छी बात ये है कि आप बेहद कम कीमत में दोगुना इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं. यहां जानिए प्लान्स… प्राप्त जानकारी के मुताबिक Airtel के 28 दिन वैलिडिटी वाले सभी रिचार्ज प्लान के साथ 2GB FREE Data दिया जा रहा है. आपको 1GB वाले दो कूपन मुफ्त दिए जाएंगे.
रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई Airtel यूजर 56 दिन वैलिडिटी वाला कोई रिचार्ज प्लान लेता है तो उसे कुल 4GB Data मुफ्त मिल सकता है. कंपनी 1GB डेटा वाले चार कूपन देगी. Airtel ग्राहकों को लुभाने के लिए लंबे वैलिडिटी वाले प्लान में ज्यादा शानदार ऑफर दे रही है. कंपनी 84 दिन वाले रिचार्ज प्लान में आपको 6GB Data मुफ्त दे रही है. इसके लिए यूजर को 1GB वाले 6 कूपन दे रही है. यूजर्स को Airtel के मुफ्त कूपन लेने के लिए Airtel Thanks मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा. सभी मुफ्त कूपन भी इस ऐप के जरिए यूजर्स को दिए जा रहे हैं
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.