राजस्थान, मेघालय, लेह-लद्दाख में भूकंप के झटके

राजस्थान, मेघालय, लेह-लद्दाख में भूकंप के झटके

आज जल्दी सुबह राजस्थान और लेह-लद्दाख मेंए तो पिछली रात मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजस्थान के बीकानेर में ये झटके तेज रहे, जबकि मेघालय और लेह-लद्दाख में इसकी तीव्रता कम रही।

राजस्थान के बीकानेर में सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 343 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

उधर, राजस्थान से पहले मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहां भूकंप रात दो बजकर 10 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पश्चिम गारो हिल्स में था। मेघालय में भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

इसी तरह लेह लद्दाख में भी सुबह चार बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 रही। लेह लद्दाख से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.