खाने का तेल होगा सस्ता! मोदी सरकार ने बेसिक ड्यूटी किया 0
मोदी सरकार ने खाना पकाने के तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए एक फैसला लिया है. दरअसल कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सनफ्लावर तेल पर बेसिक ड्यूटी 2.5% से घटाकर 0 कर दिया गया है. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
इन तेलों पर कृषि उपकर को कच्चे पाम तेल के लिए 20% से घटाकर 7.5% और कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के लिए 5% कर दिया गया है. इस कटौती के बाद, कच्चे पाम तेल के लिए कुल शुल्क 7.5% और कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के लिए 5% है.
वहीं, आरबीडी पामोलिन तेल, रिफाइंड सोयाबीन और रिफाइंड सनफ्लावर तेल पर बेसिक ड्यूटी मौजूदा 32.5% से घटाकर 17.5% कर दी गई है. कटौती से पहले कच्चे खाद्य तेलों पर कृषि उपकर 20% था. कटौती के बाद कच्चे पाम तेल पर 8.25%, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सनफ्लावर तेल पर 5.5% शुल्क लगेगा.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.