प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड इकाई स्थापित करने का प्रयास हों स्काउट-गाइड गांधी दर्शन से नई पीढ़ी को जोड़ें  – राज्यपाल

प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड इकाई स्थापित करने का प्रयास हों स्काउट-गाइड गांधी दर्शन से नई पीढ़ी को जोड़ें – राज्यपाल

Description

प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड इकाई स्थापित करने का प्रयास होंस्काउट-गाइड गांधी दर्शन से नई पीढ़ी को जोड़ें – राज्यपालजयपुर, 24 नवम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्काउट गाइड संगठन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दर्शन और विचारों का प्रसार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों से नई पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन के अंतर्गत आचार व्यवहार की शुद्धता, गरीब बस्तियों में कार्य, स्वच्छता आदि में इस संगठन की अग्रणी भूमिका हो।राज्यपाल एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संस्था के मुख्य संरक्षक श्री मिश्र बुधवार को यहां राजभवन में संस्था के नए पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्था को राज्य के प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड इकाई स्थापित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करना चाहिए ताकि व्यावहारिक रूप में इसका लाभ सभी स्तरों पर मिल सके। साथ ही, जनजातीय क्षेत्र में भी स्काउट-गाइड इकाइयां बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए।श्री मिश्र ने कहा कि स्काउट गाइड सेवाभावी संगठन है और आपदाओं के समय सदा ही इस संगठन ने महती भूमिका निभाई है। अनुशासन, समर्पण, सेवाभाव यह तीन इस संगठन के मूल मंत्र हैं। उन्होंने कहा कि मेले, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर स्काउट गाइड लोगों को सहभागी बनाते हुए कार्य करें, ताकि आमजन में भी जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड संस्था खेलों के विकास और फिट इंडिया अभियान में कैसे अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें, इस पर भी विचार करना चाहिए।65 साल बाद प्रदेश में होगा राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन – श्री आर्यमुलाकात के दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का मुख्य सचिव एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य ने स्कार्फ पहना कर स्वागत किया। मुख्य सचिव ने बताया कि स्काउट-गाइड के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए प्रदेश में स्काउटिंग को नये स्वरूप में स्थापित करने के लिए विशेष रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंजीकृत स्काउट गाइड की संख्या 20 लाख तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित कर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।श्री आर्य ने कहा कि राज्य में आगामी वर्ष 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 65 साल बाद राज्य को राष्ट्रीय जम्बूरी की मेजबानी का मौका मिला है, ऎसे में इस आयोजन को ऎतिहासिक बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। राज्यपाल ने श्री आर्य को जम्बूरी के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसके लिए समुचित एवं योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।मुलाकात के दौरान संस्था के राज्य आयुक्त श्री निर्मल पंवार सहित विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।   —-

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.