Description
मुख्यमंत्री की जोधपुर एयरपोर्ट पर भावभीनी अगवानीजयपुर, 9 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न संगठनों तथा आमजन ने मुख्यमंत्री का भावभीना स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ खान मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया, शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी मौजूद थे।एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री महेन्द्र चौधरी, महापौर श्रीमती कुंती देवडा, विधायक श्री महेन्द्र विश्नोई, श्रीमती मनीषा पंवार, श्री किसनाराम, निदेशक रीको श्री सुनील परिहार, पूर्व जेडीए चैयरमेन श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व महापौर श्री रामेश्वर दाधीच, जोधपुर संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह, पुलिस आयुक्त श्री जोस मोहन, आईजी नवजोत गोगाई, पुलिस उपायुक्त श्री भुवन भुषण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, संगठनाें, संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर सभी जनप्रतिनिधियों, संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आमजन से आत्मीयता के साथ मिले और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।——-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.