ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान डिस्कॉम्स के प्रथम गैस इन्सूलेटेड 33/11 केवी सब-स्टेशन का लोकार्पण किया -इस सब-स्टेशन के बनने से सालाना एक करोड़ रुपए की बिजली की बचत होगी

ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान डिस्कॉम्स के प्रथम गैस इन्सूलेटेड 33/11 केवी सब-स्टेशन का लोकार्पण किया -इस सब-स्टेशन के बनने से सालाना एक करोड़ रुपए की बिजली की बचत होगी

Description

ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान डिस्कॉम्स के प्रथम गैस इन्सूलेटेड 33/11 केवी सब-स्टेशन का लोकार्पण किया-इस सब-स्टेशन के बनने से सालाना एक करोड़ रुपए की बिजली की बचत होगीजयपुर, 30 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने शनिवार को यहां सिविल लाइन्स स्थित आवास से रिमोट से बटन दबाकर जयपुर के जनाना अस्पताल परिसर में निर्मित विद्युत वितरण निगमों के प्रथम कम्प्यूटराईज्ड गैस इन्सूलेटेड आधारित 33/11 केवी सब-स्टेशन का लोकार्पण किया।ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि यह सब-स्टेशन 33/11 का इस तकनीक से बनने वाली पहला सब-स्टेशन है और जयपुर शहर में इस तरह के 4 सब-स्टेशन बनेंगे। इस सब-स्टेशन के बनने से बिजली छीजत में कमी आने से प्रतिवर्ष 1 करोड़ रुपए की बिजली की बचत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश के विद्युत वितरण तंत्र का डिजिटाईजेशन करके एक मजबूत वितरण तंत्र बना सके। इससे बिजली की बचत होने के साथ छीजत में भी कमी आएगी। डॉ. कल्ला ने इस नई तकनीक के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक सब-स्टेशन से बिजली की इतनी बचत होगी तो पूरे प्रदेश में हजारों सब-स्टेशन से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि बिजली की कितनी बचत हम आने वाले समय में कर पाएंगे। इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने वितरण तंत्र व प्रसारण तंत्र को अधुनातन बनाएं, उनका डिजिटाईजेशन, मॉडर्नाइजेशन और कम्प्यूटराजेशन करें। राजस्थान डिस्कॉम्स के चेयरमैन श्री भास्कर ए. सावंत ने बताया कि प्रदेश में डिस्कॉम्स का पहला गैस इन्सूलेटेड आधारित 33/11 केवी सब-स्टेशन आजादी के अमृत महोत्सव पर केन्द्र सरकार की आईपीडीएस योजना के अन्तर्गत पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन द्वारा पोषित है। इस सब-स्टेशन के निर्माण की अनुमानित लागत 8 करोड़ रुपए आई है और इससे चांदपोल के आसपास के क्षेत्र के करीब 5 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा ने इस नई तकनीक के आधार पर निर्मित सब-स्टेशन की जानकारी देते हुए बताया कि यह सब-स्टेशन रिमोट संचालित है तथा इसका सिस्टम स्कॉडा सक्षम है और इसे दूर से केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष से भी संचालित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की आईपीडीएस योजना के अन्तर्गत नई तकनीक से गैस इन्सूलेटेड आधारित 33/11 केवी के 3 और सब-स्टेशनों का जयपुर शहर मेंं रामगंज, महेश नगर के पास भगवती नगर एवं मीना का नाड़ा में कार्य प्रगति पर है।इस अवसर पर किशनपोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री अमीन कागजी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। जयपुर डिस्कॉम के तकनीकी निदेशक श्री केपी वर्मा, पीएफसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं जयपुर डिस्कॉम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.