परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी कल 

परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी कल 

परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी कल
कोटा 21 सितम्बर। राजस्थान लोक आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कोटा-डहर का बालाजी (जयपुर)- कोटा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन कोटा तथा जयपुर दोनों दिशाओं में 22 सितम्बर को 1-1 ट्रिप चलाई जाएगी। इस परीक्षा स्पेशल ट्रेन में मेल एक्सप्रेस अनारक्षित श्रेणी का किराया लगेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 09819 कोटा से डहर का बालाजी (जयपुर) 22 सितम्बर को कोटा से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करके, लाखेरी से 3.17 बजे, इंद्रगढ़ से 3.32 बजे, सवाईमाधोपुर से शाम 4.40 बजे प्रस्थान करके, वनस्थली निवाई से 5.32 बजे, दुर्गापुरा से 6.45 बजे प्रस्थान करके जयपुर रात्रि में 7.15 बजे पहुंचेगी तथा उसके बाद डहर का बालाजी शाम 7.40 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09820 डहर का बालाजी से कोटा 22 सितम्बर को डहर का बालाजी से रात्रि में 8.45 बजे रवाना होकर, जयपुर से 9.05 बजे, दुर्गापुरा से 9.18 बजे, वनस्थली निवाई से 10.02 बजे, सवाईमाधोपुर से 11.20 बजे, इंद्रगढ़ से 11.52 बजे, लाखेरी से मध्यरात्रि में 00.07 बजे प्रस्थान करके, कोटा में मध्यरात्रि को 1.05 बजे पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 कोच सहित कुल 20 कोच रहेंगे।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.