प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Description

प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्नजयपुर, 11 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय के 83 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। अजमेर जिला मुख्यालय के सभी 39 केंद्रों पर आयोजित यह परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में प्रातः 9 से 12 एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक किया गया। आयोग द्वारा परीक्षा के लिए 14780 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रथम पारी की परीक्षा में 6768 तथा द्वितीय पारी की परीक्षा में 6752 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार परीक्षा में सम्मिलित हुए अथ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत प्रथम पारी में 45.79 तथा द्वितीय पारी में 45.68 रहा।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.