पालनहार में लाभान्वित बच्चों को वार्षिक सत्यापन मेें छूट

पालनहार में लाभान्वित बच्चों को वार्षिक सत्यापन मेें छूट

पालनहार में लाभान्वित बच्चों को वार्षिक सत्यापन मेें छूट
जयपुर 12 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना में लाभान्वित हो रहे बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में वार्षिक नवीनीकरण (सत्यापन) में छूट प्रदान की गई है।
शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डॉ.समित शर्मा ने बताया कि कोविड महामारी के कारण शिक्षण संस्थान/विद्यालय/आंगनबाडी केन्द्र संचालित नहीं होने के कारण पालनहार योजना में लाभान्वित हो रहे अधिकांश बच्चों का वार्षिक सत्यापन नहीं हो सका, जिससे सहायता राशि स्वीकृृत करने में कठिनाई हुई।
उन्होंने बताया कि अब, योजना में लाभान्वित हो रहे ऎसे बच्चे जिन्हें शैक्षणिक सत्र 2020-21 में सहायता राशि का भुगतान किया गया है, ऎसे सभी पात्र बच्चों को माह सितम्बर, 2021 तक नियमित भुगतान किये जाने हेतु वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2021-22 में वार्षिक सत्यापन करवाए जाने में छूट प्रदान करने के आदेश जारी कर दिए गये हैं। इससे सभी पात्र बच्चों को माह सितम्बर, 2021 तक का नियमित भुगतान किया जा सकेगा।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.