जाली नोट छापने की फेक्ट्री का उदभेदन ,5 गिरफ्तार

जाली नोट छापने की फेक्ट्री का उदभेदन ,5 गिरफ्तार

बिहार (बक्सर) : गुप्त सूचना पर राजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मंगलवार की रात मनोहरपुर गाँव में छापेमारी कर जाली नोट छापते पांच जालसाजो को रंगे हाथो गिरफ्तार किया |इस दौरान पुलिस ने नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाले  समानो को भी जब्त किया है |

 राजपुर थाना प्रभारी शाहकार खान ने बुधवार को यहाँ बताया कि स्थानीय बजारों समेत जिले तथा अन्यत्र बजारों से जाली नोट मिलने की  सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस को अपने मुखबिरों से सूचना मिली की मनोहरपुर गाँव में इन दिनों जाली नोट छापने व स्थानीय बाजारों समेत पडोस के जिलो और अन्य जगहों पर खपाने का काम एक गिरोह के माध्यम से किया जा रहा है |
सूचना के तहत रेकी करते हुए पुलिस ने बाजारों से कुछ जाली नोट जब्त किया और पुक्ता साबुत मिलते ही मनोहरपुर गाँव से पांच जालसाजो को जाली नोट छापते रंगे हाथो गिरफ्तार किया |सभी गिरफ्तार लोगो को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है |पूछताछ का हवाला देते हुए पुलिस अभी गिरफ्तार  जालसाजो के नामो का खुलासा नही कर रही है |
सूत्र बताते है कि जालसाजो से पूछताछ में मिले कुछ अहम सुरागो को लेकर पुलिस यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र में भी आज छापामारी कर रही है |बरामद जाली रुपये और अन्य बातो को लेकर पुलिस चुप सतर्क है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.