केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को स्वीकृति दे दी है। यह राशि जनवरी 2022 के लिए होने वाले नियमित कर हस्तांतरण के अतिरिक्त है। जनवरी 2022 के लिए नियमित कर हस्तांतरण की राशि भी आज ही जारी की जा रही है।
इस प्रकार, जनवरी 2022 के दौरान राज्यों को कुल 95,082 करोड़ रुपये या उनकी संबंधित पात्रता से दोगुनी राशि मिलेगी। जारी की जा रही राशि का राज्य-वार विवरण संलग्न है।
यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि भारत सरकार ने 22 नवंबर 2021 को राज्यों को कर हस्तांतरण की पहली अग्रिम किस्त के रूप में 47,541 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी। दूसरी अग्रिम किस्त के आज जारी होने के साथ, राज्यों को कर हस्तांतरण के तहत 90,082 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी जोकि जनवरी, 2022 तक जारी किए जाने वाले बजटीय प्रावधान से अधिक है।
यह भी गौर करने की जरूरत है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान जीएसटी मुआवजे में कमी के एवज में राज्य सरकारों को भारत सरकार की ओर से एक के बाद एक कुल 1.59 लाख करोड़ रुपये की ऋण राशि को जारी करने का काम अक्टूबर 2021 के अंत तक पूरा कर लिया गया।
यह कदम कोविड-19 महामारी के हानिकारक प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से राज्यों द्वारा अपने पूंजीगत और विकासात्मक व्यय में तेजी लाने के क्रम में उनके हाथों को मजबूत करने के प्रति भारत सरकार की वचनबद्धता के अनुरूप है।
जनवरी 2022 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय के राज्यवार वितरण को दर्शाने वाला विवरण
क्रं. सं
राज्य
जनवरी 2022 के लिए नियमित मासिक किस्त
जनवरी 2022 में अग्रिम किस्त
जनवरी 2022 में जारी की गई कुल राशि
1
आंध्र प्रदेश
1,923.98
1,923.98
3,847.96
2
अरुणाचल प्रदेश
835.29
835.29
1,670.58
3
असम
1,487.08
1,487.08
2,974.16
4
बिहार
4,781.65
4,781.65
9,563.30
5
छत्तीसगढ़
1,619.77
1,619.77
3,239.54
6
गोवा
183.51
183.51
367.02
7
गुजरात
1,653.47
1,653.47
3,306.94
8
हरियाणा
519.62
519.62
1,039.24
9
हिमाचल प्रदेश
394.58
394.58
789.16
10
झारखंड
1,572.17
1,572.17
3,144.34
11
कर्नाटक
1,733.81
1,733.81
3,467.62
12
केरल
915.19
915.19
1,830.38
13
मध्य प्रदेश
3,731.96
3,731.96
7,463.92
14
महाराष्ट्र
3,003.15
3,003.15
6,006.30
15
मणिपुर
340.40
340.40
680.80
16
मेघालय
364.64
364.64
729.28
17
मिजोरम
237.71
237.71
475.42
18
नगालैंड
270.51
270.51
541.02
19
ओडिशा
2,152.66
2,152.66
4,305.32
20
पंजाब
859.08
859.08
1,718.16
21
राजस्थान
2,864.82
2,864.82
5,729.64
22
सिक्किम
184.47
184.47
368.94
23
तमिलनाडु
1,939.19
1,939.19
3,878.38
24
तेलंगाना
999.31
999.31
1,998.62
25
त्रिपुरा
336.66
336.66
673.32
26
उत्तर प्रदेश
8,528.33
8,528.33
17,056.66
27
उत्तराखंड
531.51
531.51
1,063.02
28
पश्चिम बंगाल
3,576.48
3,576.48
7,152.96
कुल
47,541.00
47,541.00
95,082.00
****
एमजी/एएम/आर/एसएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.